कंगना रनौत ने बताए सर्दी-जुकाम से 100% बचने के लिए घरेलू नुस्खे, डॉक्टर ने दी प्रतिक्रिया
कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया कि आंवला, कच्ची हल्दी, अदरक और काली मिर्च को पानी में उबालने के बाद छानकर पीने से सर्दी-जुकाम से 100% बच सकते हैं। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत सक्सेना ने बताया, "हल्दी और काली मिर्च में ऐंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं...जो जुकाम का असर कम करते हैं। यह मिश्रण इम्यून सिस्टम को...मज़बूत करता है।"


