जब आप स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश कर रहे हों तो आपको किन लक्षणों का हो सकता है अनुभव?
जब कोई शख्स स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश कर रहा होता है तो उसे चिड़चिड़ापन, बेचैनी या डिप्रेशन समेत कई लक्षणों (विथड्रॉल सिंपटम्स) का अनुभव हो सकता है। सिगरेट्स में मौजूद निकोटीन का सेवन छोड़ने से दिमाग के प्लेज़र सेंटर प्रभावित होते हैं और ब्रौंकियल ट्यूब्स चौड़े होने के कारण शैलो ब्रीदिंग व हायपरवेंटिलेशन (जल्दी-जल्दी सांस लेना) भी हो सकता है।


