Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने क्यों नहीं की पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से बात?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 28 September 2025
एशिया कप 2025 के फाइनल मैच से पहले टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का इंटरव्यू लिया जबकि वकार यूनुस ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का इंटरव्यू लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख व पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी की सलाह पर टॉस के लिए 2 ब्रॉडकास्टर्स का इस्तेमाल किया गया।