बिना किसी प्रीमियम के लिस्ट होने के बाद ओला इलेक्ट्रिक में लगा अपर सर्किट
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर बिना किसी प्रीमियम के ₹76 पर जबकि बीएसई पर ₹75.99 पर लिस्ट हुए। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर में तेज़ी देखने को मिली और एनएसई व बीएसई पर यह उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गया। गौरतलब है, कंपनी का ₹6,145 करोड़ का आईपीओ 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
read more at NDTV Profit हिन्दी


