बहुत ज़्यादा फाइबर खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ अमरेंदर सिंह पुरी ने बहुत ज़्यादा फाइबर खाने के नुकसान बताए हैं। डॉ अमरेंदर के मुताबिक, दिन में 40-45 ग्राम से अधिक फाइबर लेने से ब्लोटिंग, गैस, कब्ज़ और डायरिया जैसी पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा अत्यधिक फाइबर लेने से शरीर की कैल्शियम/ज़िंक/आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है।
read more at Hindustan Times


