US की दो कॉलेज छात्राओं ने बनाए पायथागोरस थियोरम के 5 नए ट्रिग्नोमेट्रीक सोल्यूशन
अमेरिका की 2 कॉलेज छात्राओं कैलसिया जॉनसन और नेकिया जैक्सन ने पाइथागोरस थियोरम को साबित करने के लिए ट्रिग्नोमेट्री (त्रिकोणमिति) का उपयोग करते हुए 5 नए सोल्यूशन निकाले हैं। उनका यह सोल्यूशन 'अमेरिकन मैथेमैटिकल मंथली जर्नल' में प्रकाशित हुआ है। जैक्सन ने कहा, "मैं इसे प्रकाशित होने पर बहुत हैरान थी। मुझे नहीं लगा था कि यह इतना आगे जाएगा।"
read more at Hindustan Times


