दिल्ली में महिला से ₹10.30 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोग हुए गिरफ्तार
दिल्ली में एक महिला को अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे ₹10.30 लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जालसाज़ों ने टेलीग्राम के ज़रिए महिला से संपर्क किया था और उससे ₹10.30 लाख निवेश कराए। आरोपियों के पैसा वापस करने से इनकार करने पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
read more at भाषा


