Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BMW ने महिला को 1.5 किमी तक घसीटा था, दो बार रौंदा था: कोर्ट से मुंबई पुलिस

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 9 July, 2024
बीएमडब्ल्यू हिट-ऐंड-रन मामले में मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय कोर्ट को बताया है कि मिहीर शाह ने महिला को 1.5 किलोमीटर तक घसीटा था। इसके बाद मिहीर और ड्राइवर ने उसे इंजन बे और बंपर से निकालकर सड़क पर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद महिला को दो बार कार से रौंदा भी गया।