केरल कांग्रेस ने पीएम को लेकर लिखा- पोप को मिला भगवान से मिलने का मौका, बाद में मांगी माफी
केरल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस की मुलाकात पर मज़ाक वाला X पोस्ट डिलीट कर ईसाई समुदाय से माफी मांगी है। केरल कांग्रेस ने दोनों की तस्वीर शेयर कर लिखा था, "आखिरकार पोप को भगवान से मिलने का मौका मिल गया।" आलोचनाओं के बाद उन्होंने लिखा, "कोई कांग्रेस कार्यकर्ता पोप का मज़ाक उड़ाने...का सोच भी नहीं सकता।"
read more at हिन्दुस्तान


