Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पुल गिरने की घटनाओं के बीच किशनगंज में धंसे पुल के पिलर, आवागमन हुआ बाधित

short by शिव / on Sunday, 30 June, 2024
बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बीते कुछ दिनों में कई पुल गिरने की घटनाओं के बीच रविवार को किशनगंज में एक नदी पर 14 वर्ष पुराने पुल के 2 पिलर धंस गए। एक अधिकारी ने बताया कि पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, नदी के तेज़ बहाव के कारण पुल गिरने का खतरा है।