Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिलीप कुमार की पहली गर्लफ्रेंड थीं कामिनी कौशल, इस वजह से नहीं हो पाई थी दोनों की शादी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 14 November 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1948 में आई फिल्म 'शहीद' में साथ काम कर चुके ऐक्टर दिलीप कुमार (दिवंगत) और ऐक्ट्रेस कामिनी कौशल (दिवंगत) के बीच काफी नज़दीकियां थीं। दिलीप-कामिनी एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। बकौल रिपोर्ट्स, कामिनी पहले से शादीशुदा थीं जिसके चलते उनके भाइयों ने दिलीप संग उनका रिश्ता नहीं होने दिया।