पठान का बयान वायरल होने के बाद हुक्के के साथ धोनी व आरपी सिंह की पुरानी तस्वीर फिर आई सामने
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और पूर्व पेसर आरपी सिंह की हुक्के के साथ पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर सामने आई है। यह तस्वीर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के उस पुराने बयान के वायरल होने पर सामने आई है जिसमें उन्होंने परोक्ष रूप से कहा था कि धोनी के कमरे में हुक्का सेट करने वालों को प्राथमिकता मिलती थी।
read more at X


