Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में होली पर देवर-भाभी का हथियार लहराने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

short by रघुवर झा / on Monday, 17 March, 2025
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में होली के मौके पर एक युवक और उसकी भाभी का हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक हथियार लहराते हुए डीजे पर डांस करते दिख रहा है। एसपी (ग्रामीण) विद्या सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और संबंधित थाना को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।