Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2024-25 की पहली तिमाही में महाराष्ट्र ने सबसे ज़्यादा FDI निवेश किया आकर्षित

short by श्वेता यादव / on Friday, 6 September, 2024
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में देशभर में महाराष्ट्र ने सबसे ज़्यादा एफडीआई निवेश आकर्षित किया है। उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के मुताबिक, महाराष्ट्र को अप्रैल-जून तिमाही में ₹70,795 करोड़ का एफडीआई निवेश मिला। बकौल रिपोर्ट, ₹19,059 करोड़ के निवेश के साथ कर्नाटक दूसरे और ₹10,788 करोड़ के निवेश साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।