यमुना का पानी 33 में से 22 स्थानों पर गुणवत्ता परीक्षण में हुआ विफल: केंद्र
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि यमुना नदी के 33 में से 22 स्थानों पर 2024 में पानी की गुणवत्ता केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों पर खरी नहीं उतरी है। सीपीसीबी का राष्ट्रीय जल निगरानी कार्यक्रम घुलित ऑक्सीजन, जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग, पीएच और फेकल कोलीफॉर्म के मापदंडों के तहत पानी का मूल्यांकन करता है।
read more at भाषा


