केतन मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट, 'सिया के वकील' पर भड़का भाई; धोखे से साइन कराने का लगाया आरोप
केतन हत्याकांड में आरोपी उनकी मंगेतर सिया गोयल के भाई साहिल ने वकील आशुतोष श्रीवास्तव को लेकर कहा है कि उन्हें गोयल परिवार ने हायर नहीं किया। मीडिया के सामने आकर सिया के वकील होने का दावा कर चुके आशुतोष को लेकर साहिल ने कहा कि उन्होंने धोखे से सिया के साइन लिए होंगे और विपुल दुशिंग उसके वकील हैं।
read more at हिन्दुस्तान


