पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक; कहा- दुखी हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "उनके निधन से दुखी हूं। कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में उनका समृद्ध योगदान है।" उन्होंने कहा, "वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ बेहतरीन लेखन के लिए जाने जाते थे। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"
read more at भाषा


