J&K में मुठभेड़ के बीच गलती से फंस गए ट्रेकर्स, सेना ने गोलीबारी बीच में रोककर बचाया
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) स्थित जबरवान हिल्स में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच रविवार को 2 ट्रेकर्स गलती से फंस गए। उन्होंने अपने फंसे होने के बारे में 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताया और उन्हें सुरक्षापूर्वक इलाके से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान सेना ने कुछ देर के लिए गोलीबारी रोक दी थी।


