Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धनतेरस पर घर में खाली बर्तन नहीं लाने की क्या है मान्यता?

short by आकांक्षा / on Monday, 28 October, 2024
धनतेरस पर खाली बर्तन घर में लाना अशुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन खरीदे गए बर्तनों को अमृत कलश के समान माना जाता है। धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों में गंगाजल, अक्षत और सात तरह के अनाज रखकर घर में लाना चाहिए।