काउंटी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने चेतेश्वर पुजारा
भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न टू में ससेक्स के लिए अपने डेब्यू पर डर्बीशायर के खिलाफ 387 गेंदों में 201* रनों की पारी खेली। पुजारा इसके साथ ही मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बाद काउंटी चैंपियनशिप में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। पुजारा ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 52 पारियों के बाद शतक लगाया।
read more at CricTracker हिंदी


