Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- राहुल पर 'हिंसक बयान' देने वालों पर करें कार्रवाई

short by तान्या झा / on Tuesday, 17 September, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू समेत उन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 'आपत्तिजनक एवं हिंसक' बयान दिए हैं। उन्होंने कहा, "अपेक्षा करता हूं...आप अपने नेताओं पर अनुशासन और मर्यादा का अंकुश लगाएं। उचित आचरण का निर्देश दें।"