झारखंड में कुएं में मिला महिला और उसके 3 बच्चों का शव
झारखंड के लोहरदगा में गुरुवार को एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव एक कुएं में पड़ा मिला। महिला के पति के मुताबिक, उसकी पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बकौल पुलिस, पारिवारिक समस्याओं के कारण महिला द्वारा बच्चों संग आत्महत्या किए जाने की आशंका है और मामले की जांच की जा रही है।
read more at भाषा


