Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी के उम्मीदवार ने नाम लिया वापस, CM शिंदे को दिया समर्थन

short by मनीष झा / on Monday, 28 October, 2024
महाराष्ट्र में संभाजीनगर मध्य विधानसभा सीट से शिवेसना (यूबीटी) के उम्मीदवार किशनचंद तनवानी ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से एक दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया है। तनवानी ने अपना नाम वापस लेते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन करेंगे। बकौल तनवानी, महाविकास अघाड़ी (एमवीए) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से हारेगी।
read more at ABP न्यूज़