Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीरेल होने से बची वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन के साथ लोहा फंसने से 80 मीटर तक घिसटती गई ट्रेन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 1 January, 2026
रोज़ा रेलवे स्टेशन (यूपी) के पास लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, पटरियों पर पड़ी लोहे की रॉड और 10 फीट लंबी भारी-भरकम चेन ट्रेन के नीचे फंस गई जिस कारण ट्रेन करीब 80 मीटर तक घिसटती रही। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी जिससे वह डीरेल नहीं हुई।