पुणे में पूर्व पार्षद की हत्या के मामले में 3 लोग हुए गिरफ्तार, चलाई गई थीं 5 गोलियां
पुणे में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की हत्या के मामले में 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने वनराज पर धारदार हथियार से हमला किया था और फिर 5 गोलियां चलाई थीं। बकौल पुलिस, परिजन को संदेह है कि विवाद के कारण हमले की साज़िश रचने में उनके एक रिश्तेदार की भूमिका है।
read more at भाषा


