BJP 2027 में यूपी में 50 से अधिक सीट जीतती है तो राजनीति छोड़ दूंगा: सपा सांसद अवधेश
अयोध्या (यूपी) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उप-चुनाव को लेकर बुधवार को कहा, "मिल्कीपुर उप-चुनाव जीतने से सपा को कोई नहीं रोक सकता।" उन्होंने कहा, "2027 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी और अगर बीजेपी 50 से ज़्यादा सीट जीतती है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।" बकौल अवधेश, यूपी में उप-चुनाव में पीडीए की जीत होगी।
read more at इंडिया टीवी


