Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रील बनाने के लिए यूपी में बीच सड़क पर अर्थी पर कफन ओढ़कर लेटा युवक, पुलिस ने पकड़ा

short by शिव / on Sunday, 15 September, 2024
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक युवक रील बनाने के लिए बीच सड़क पर अर्थी पर कफन ओढ़कर लेट गया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक एक बैरिकेड के सामने करीब 5 मिनट तक सड़क पर लेटा रहा था। पुलिस ने बताया कि रील शूट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई है।