गुरुनानक जयंती पर निम्रत कौर ने गुरुद्वारे में टेका माथा, कड़ा प्रसाद बांटती आईं नज़र
गुरुनानक जयंती पर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस निम्रत कौर ने गुरुद्वारे में माथा टेककर नानक साहिब का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान वह सिर पर दुपट्टा रखे और हाथ जोड़े भारतीय पारंपरिक पोशाक में नज़र आईं। उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के बीच कड़ा प्रसाद भी बांटा जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आज गुरुनानक देव जी की 556वीं जयंती है।
read more at ABP न्यूज़


