Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'अर्थ' के बाद महिलाएं अपनी शादी की दिक्कतों को सुलझाने के लिए मेरे पास आईं: शबाना

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 2 July, 2024
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने 1982 में आई उनकी फिल्म 'अर्थ' के प्रभाव के बारे में बात करते हुए कहा है कि फिल्म की रिलीज़ के बाद महिलाएं अपनी शादी की दिक्कतों के समाधान के लिए उनके घर जाने लगी थीं। शबाना ने बताया कि फिल्म वितरकों को फिल्म पसंद आई लेकिन उन्होंने फिल्म का अंत बदलने को कहा था।