यूपी में पीएम मोदी व सीएम योगी की तारीफ करने पर चालक ने युवक की गाड़ी से कुचल कर की हत्या
मिर्ज़ापुर (यूपी) में चालक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने को लेकर एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक के भाई के अनुसार, पूर्व प्रधान व भाई द्वारा चालक से पीएम व सीएम की तारीफ करने पर बहस हुई जिसके बाद चालक ने भाई को सड़क पर उतारकर गाड़ी से रौंद दिया।
read more at हिन्दुस्तान


