सूर्य ग्रहण के कारण उत्तराखंड में आज केदारनाथ समेत चारों धाम के कपाट रहेंगे बंद
उत्तराखंड के चारधाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों के कपाट मंगलवार को सूर्यग्रहण के कारण बंद रहेंगे। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान मंदिरों में दर्शन व पूजा नहीं होगी। गौरतलब है, शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को, बद्रीनाथ के 19 नवंबर को व गंगोत्री के कपाट 26 अक्टूबर को बंद होंगे।
read more at हिन्दुस्तान


