बिहार में नाबालिग लड़के ने ज़मीन के विवाद में 35 वर्षीय चाचा की गोली मारकर की हत्या
नालंदा (बिहार) में गुरुवार को एक नाबालिग लड़के ने अपने 35 वर्षीय चाचा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि ज़मीन के विवाद को लेकर बुधवार को उसका जेठानी से विवाद हुआ था जिसके अगले दिन जेठानी के लड़के ने घटना को अंजाम दिया। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
read more at ABP न्यूज़


