नेहा सिंह की तस्वीर पर बीजेपी नेता ने कहा- महिला सम्मान करते कांग्रेस नेता; नेहा ने दिया जवाब
बीजेपी नेता अनिल पटेल ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "महिला सम्मान करते कराते कांग्रेस नेता और उनके कार्यकर्ता।" इसपर नेहा ने कहा, "मेरे पति हिमांशु मुझे संभाल रहे हैं...आपकी मंशा पर पानी फेरने के लिए मैं माफी चाहती हूं...बाकी महिलाओं के सम्मान को लेकर आप लोगों की संवेदनशीलता से पूरा देश परिचित है।"
read more at Twitter


