यूएनएचआरसी से रूस को निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ किन देशों ने किया मतदान?
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से निलंबित करने के मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ चीन, बेलारूस, ईरान, कज़ाकिस्तान, कॉन्गो, सीरिया समेत 24 देशों ने वोटिंग की। यूएनजीए में यह प्रस्ताव पारित हो गया जिसके समर्थन में 93 देशों ने मतदान किया। वहीं, वोटिंग के दौरान भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 58 सदस्य देश अनुपस्थित रहे।
read more at Twitter


