समोसे संग कटोरी न देने पर एमपी में दुकानदार के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायत
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दुकानदार द्वारा समोसे के साथ कटोरी-चम्मच नहीं दिए जाने पर उसके खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत किए जाने का मामला सामने आया है। यह शिकायत एक व्यक्ति के फोन से उसके दोस्त ने की थी। वहीं, इस मामले पर दुकानदार ने कहा, "कटोरी-चम्मच उस समय दुकान में खत्म हो गई होगी...इसलिए नहीं दी गई।"
read more at News18 हिंदी


