Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी को किया गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 8 March 2022
सुरक्षाबलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक ए.के. 56 राइफल, मैगज़ीन और 30 ज़िंदा कारतूस भी बरामद की हैं। एक संयुक्त अभियान में सोपोर पुलिस ने 32 राष्ट्रीय राइफल्स और 92 बटालियन सीआरपीएफ के साथ रफियाबाद सब-डिवीज़न में यह तलाशी अभियान शुरू किया था।
read more at ANI