Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने की घटना में 20 लोगों की हुई मौत

short by shashank mishra / on Friday, 13 May, 2022
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास जिस इमारत में भीषण आग लगी है, वहां से 20 शव बरामद हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं और 3-मंज़िला इस इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।