यूके के अमीरों की सूची में शीर्ष पर हैं हिंदुजा, तीसरे स्थान पर हैं भारत में जन्मे रुबेन बंधु
द संडे टाइम्स रिच लिस्ट-2024 के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सबसे अमीरों की सूची में हिंदुजा ग्रुप के गोपीचंद हिंदुजा ऐंड फैमिली £37.2 बिलियन की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं। सूची में भारत में जन्मे डेविड और साइमन रुबेन (£24.98 बिलियन) तीसरे, लक्ष्मी मित्तल ऐंड फैमिली (£14.921 बिलियन) 8वें और अनिल अग्रवाल (£7 बिलियन) 23वें स्थान पर हैं।


