हनीट्रैप में फंसकर रक्षा मंत्रालय की जानकारी आईएसआई को भेजने वाला क्लर्क बिहार में अरेस्ट
हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को रक्षा मंत्रालय की गोपनीय जानकारी भेजने वाले एक क्लर्क को मुज़फ्फरपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया गया है। वह फिलहाल कटरा (मुज़फ्फरपुर) रजिस्ट्री ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात है। मुज़फ्फरपुर के एसपी जयंत कांत के मुताबिक वह इससे पहले चेन्नई स्थित भारतीय आयुध कारखाने में लिपिक के पद पर तैनात था।
read more at News18 हिंदी


