Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र सरकार ने स्कूलों के विकास के लिए ₹27,360 करोड़ की पीएम श्री योजना को दी मंज़ूरी

short by नदीम अनवर / on Thursday, 8 September 2022
केंद्र सरकार ने बुधवार को ‘प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइज़िंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना को मंज़ूरी दे दी जिसके तहत देश के 14,500 स्कूलों को विकसित किया जाएगा। योजना वर्ष 2022-2027 तक पांच वर्षों की अवधि में लागू की जाएगी जिस पर ₹27,360 करोड़ का खर्च आएगा जिसमें से केंद्र सरकार का हिस्सा ₹18,128 करोड़ का होगा।