Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कई राज्यों के लिए 23 से 26 अगस्त तक भारी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी, सूची आई सामने

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 23 August, 2023
मौसम विभाग ने बताया है कि 23-26 अगस्त के बीच उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल व सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। बकौल विभाग, इस अवधि में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, मिज़ोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और गैंगेटिक पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।
read more at IMD