Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विंबलडन फाइनल में 700 ड्रिंक्स पीने का आरोप लगाने को लेकर किर्योस पर मुकदमा करेंगी महिला

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 23 August 2022
ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्योस ने जिस महिला पर विंबलडन फाइनल के दौरान 700 ड्रिंक्स पीने का आरोप लगाया था, वह महिला किर्योस पर मानहानि का मुकदमा करेंगी। बकौल महिला, किर्योस ने 'बेबुनियाद आरोप' लगाकर उन्हें बदनाम किया। उन्होंने वकीलों से कहा है कि अगर किर्योस 'मामले का त्वरित समाधान' नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करें।
read more at The Independent