Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के विधायक ने लोगों के जूते किए पॉलिश, बोले- मतदाता से छोटा होता है एमएलए

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 3 October, 2023
दौसा (राजस्थान) की महवा सीट से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक मोची की दुकान पर बैठकर लोगों व समर्थकों के जूते पॉलिश करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "मकसद लोगों को यह बताना है कि विधायक छोटा होता है, मतदाता बड़ा होता है।" विधायक ने पॉलिश से मिले पैसे मोची को दे दिए।