'भूत भगाने' की आड़ में तांत्रिक ने दिल्ली में किया नाबालिग का रेप, गर्भवती हुई लड़की
दिल्ली में एक तांत्रिक ने एक 14-वर्षीय लड़की का कथित तौर पर रेप किया जिसके बाद उसे गर्भवती पाया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की की मां उसे 'भूत भगाने के लिए' तांत्रिक के पास ले गई थी। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
read more at ABP न्यूज़


