के.एल. राहुल की शादी की अफवाहों के बीच बीसीसीआई ने जनवरी में उनकी छुट्टी को दी मंज़ूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने बल्लेबाज़ के.एल. राहुल की जनवरी 2023 में छुट्टियों को मंज़ूरी दे दी है। अथिया शेट्टी से उनकी शादी की अफवाहों के बीच यह खबर सामने आई है। गौरतलब है, राहुल की शादी जनवरी के पहले हफ्ते में होने की उम्मीदें हैं और वह श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ से अनुपस्थित रह सकते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


