22 साल के शुबमन गिल ने लगाया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक
भारतीय बल्लेबाज़ शुबमन गिल ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। 22-वर्षीय गिल ने हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में 82 गेंदों पर शतक लगाया और इस दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए। 2019 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शुबमन ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने के लिए 30 अंतर्राष्ट्रीय पारियां खेलीं।
read more at NewsBytes हिन्दी


