आदित्य-एल1 के लॉन्च से पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने मंदिर में की पूजा-अर्चना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के लॉन्च से पहले तिरुपति (आंध्र प्रदेश) ज़िले के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वैज्ञानिकों की एक टीम ने तिरुमाला तिरुपति श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान वैज्ञानिक अपने साथ स्पेसक्राफ्ट का एक मिनिएचर (लघु) मॉडल भी ले गए थे।
read more at NewsBytes हिन्दी


