सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, परिवार ने की पुष्टि
'इंडियन एक्सप्रेस' ने सपा सांसद प्रिया सरोज के परिवार के हवाले से बताया है कि प्रिया की शादी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ होगी जिसके लिए दोनों परिवार राज़ी हो गए हैं। प्रिया के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहा, "शादी तय हो गई है लेकिन अब तक सगाई या कोई अन्य रस्म नहीं हुई है।"


