Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस अध्यक्षा हैं तो क्या 'सुपर ह्यूमन बींग' हैं: सोनिया से ईडी की पूछताछ के विरोध पर जोशी

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 21 July, 2022
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर लोकसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, "कांग्रेस की अध्यक्षा हैं तो क्या 'सुपर ह्यूमन बींग' हैं।" उन्होंने कहा, "जिनके बारे में ये (विपक्षी सांसद) तख्तियां लेकर आए हैं...उनके बारे में मैं पूछना चाहता हूं...कानून के सामने सब बराबर हैं या नहीं?"
read more at भाषा