यूपी के फतेहपुर में 2 डंपरों के बीच हुई टक्कर, ड्राइवर व हेल्पर की जलकर हुई मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को दो डंपरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक डंपर के ड्राइवर और हेल्पर की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
read more at लेटेस्टली


